पंचांग व राशिफल – 10 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 10 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी
नक्षत्र पुनर्वसु
वार सोमवार
योग साध्य
सूर्योदय 06:09
सूर्यास्त 17:10
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 07:59 – 09:20
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:22
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर कार्य को पूर्ण करें, लाभ मिलेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ बातों से दूर रहें। आर्थिक लाभ के लिए कार्य पर ध्यान दें। सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार की सहमति लाभदायक होगी।
वृष
सुबह का समय आपके अनुकूल है। बाद में परेशानियां बढ़ेंगी। शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन
फालतू लोगों की संगत से बचें और अपने कर्म पर विशेष ध्यान दें। मनवांछित कार्य पूर्ण होने में संदेह है। बेकार की संख्याओं से मन विचलित रहेगा। पारिवारिक दिक्कत है उभर कर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क
कार्य में आ रहे अवरोध को दूर कर कार्य पर लगें, लाभ मिलेगा। वाद विवाद से बचें । अनुचित हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। कार्य सोच विचार के बाद ही आरंभ करें। सामान्य लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह
परिस्थिति अनुकूल होंगी। चिंता से मुक्ति मिलेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। सहयोगियों के संपर्क से कार्य में प्रगति होगी। संभावित यात्रा से जिम्मेदारियां में वृद्धि होगी। व्यवहार में मधुरता रखें।
कन्या
आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कर्म क्षेत्र में काम को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। सफलता के लाभदायक योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति लाभकारी साबित होगी। पुरानी गलती सुधारने से मान सम्मान प्राप्त होगा। वाहन चालन में सतर्कता जरूरी है।
तुला
आज परिवार में खर्च की अधिकता रहेगी। स्वविवेक से आर्थिक स्थिति को संतोषजनक बनाएं। परिजनों के सहयोग से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। दुष्ट प्रवृत्तियों पर अंकुश रखें।
वृश्चिक
समय अनुकूल है। शैक्षिक कार्यों में फल प्राप्त होने में संदेह है। संतान की चिंता से मन खिन्न रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक स्थिति बेहतर रहेगी। बुरी आदतों से बचें। परिवार के बीच समय व्यतीत करें। वार्तालाप से समाधान संभव है
धनु
मन में कुंठा के भावरहेंगे। विरोधियों से तनाव और खर्च की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। प्रति स्पर्धा से काम कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। भाग दौड़ के बीच वैचारिक मतभेद को उजागर न करें। आर्थिक और स्वास्थ्य के मामले सामान्य रहेंगे।
मकर
मित्रों के संग व्यवहार में मधुरता और सामंजस्य का भाव रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अड़चनों को सुलझाने के लिए वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभदायक होगी। मेहमान के आने से चहल पहल रहेगी।
कुम्भ
आज कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना हितकर होगा। किसी से विवाद न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी रखना आवश्यक है। शीघ्रता से नुकसान हो सकता है। सम्बन्धित लोगों से विस्तृत वार्ता से हल निकलना चाहिए।
मीन
आज ग्रह नक्षत्र अनुकूल रहेंगे। सामाजिक कार्य के कारण मान सम्मान मिलेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अचानक किसी परेशानी से मन विचलित हो सकता है। आर्थिक प्रगति होगी। जीवन में सुधार के अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा।
Views: 139









