साइबर सेल ने पीड़िता को वापस कराए ठगी के रुपए
गाजीपुर। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल
(एनसीआरपी) पर प्राप्त आवेदिका की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके सत्ताइस हजार रुपए वापस कराये हैं।
बताया गया कि वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी मुन्ना राजभर निवासी चक महिबुल्ला भरवलिया थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर ने आनलाईन साईबर हेल्प लाइन नं.-1930 पर साइबर ठगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर सेल गाजीपुर/ साईबर हेल्प डेस्क थाना नगसर हाल्ट द्वारा आवेदिका से साईबर फ्राड में गये सत्ताइस हजार रुपए वापस करवाया लिया। अपने पैसे वापस पाकर पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
Views: 62









