मकान पर अवैध कब्जे के प्रयास में दो गिरफ्तार 

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम ने अवैध तरीके से मकान कब्जा करने का प्रयास तथा मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।


         बताया गया कि अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर शनिवार की रात्रि करीब 3 से 4 बजे के मध्य वादिनी श्रीमती सुमित्रा देवी पत्नी स्व. शिवगोविन्द यादव निवासी मुहल्ला तुलसीसागर लंका थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने अपने मकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास करते हुए मारपीट करने तथा घरेलू सामान को तोड़कर नुकसान करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रवीण सिंह आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। दौराने विवेचना अभियुक्त मुकेश सिंह पुत्र स्व. जयप्रकाश सिंह निवासी ताडीघाट थाना  सुहवल जनपद गाजीपुर व प्रवीण सिंह उर्फ लव पुत्र विजय कुमार* सिंह निवासी बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर को महराजगंज हाईवे तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Views: 71


Leave a Reply