विद्या-वाचस्पति सम्मान से सम्मानित हुए कवि राम पुकार सिंह

गाजीपुर। काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित काव्य संगम एवं गाजीपुर दर्पण सम्मान समारोह में वरिष्ठ कवि रामपुकार सिंह पुकार गाजीपुरी को विद्या – वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। 


          गाजीपुर के प्रख्यात समाजसेवी स्व. चंद्रमा शर्मा रसेश, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय एवं चंद्रदेव शर्मा की स्मृति में, नगर के सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर, लंका में मिशन जामवंत से हनुमान तक के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संरक्षण, गजानंद शर्मा के स्वागत संरक्षण तथा काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन में ससमारोह सम्पन्न हुआ।

           कुंजबिहारी राय के स्वागत संयोजन में मुख्य अतिथि कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल ने उप कुलपति डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रख्यात कवि राम पुकार सिंह -पुकार गाजीपुरी को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के विद्या- वाचस्पति विशेष मानद उपाधि से विभूषित किया। इसके साथ ही  समाज के विभिन्न क्षेत्रों के  समर्पित लोगों को गाजीपुर दर्पण सम्मान -2025 भेंट किया गया।

      समारोह में कवि परमहंस तिवारी परम, विजय पाण्डेय, दिनेश चंद्र शर्मा रंगबहादुर सिंह , अनिल अनिलाभ, डा.विजय नारायण तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक सहित अनेकों रचनाकारों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संरक्षक कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने किया।

Views: 18


Leave a Reply