पंचांग व राशिफल – 09 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 09 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी
नक्षत्र आर्द्रा
वार रविवार
योग सिद्ध
सूर्योदय 06:09
सूर्यास्त 17:10
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 16:03 – 17:24
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:22
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
लाभकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। अपने स्वविवेक और मेहनत से आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे।
वृष
परिस्थितियों प्रतिकूल रहेंगी। घाटे और कमजोर आर्थिक स्थिति से मन में संताप रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। भाग दौड़ और यात्रा से लाभ होगा। धन आते-आते रुकेगा।
मिथुन
आज का दिन मिश्रित फलकारी है। विरोधियों और चापलूसों से सावधान रहें। संतान पक्ष से हानि हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च होगा। धैर्य से कार्य करें लाभ मिलेगा।
कर्क
आज परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। कर में प्रगति और आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता आएगी। मांगलिक कार्य से परिवार में प्रसन्नता रहेगी। ग्रहों के प्रभाव से लाभ के अवसर मिलेंगे। घर परिवार और परिजनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह
आज परिस्थितियों प्रतिकूल होंगी। वाद विवाद से बचें और अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। पारिवारिक परेशानी से मन विचलित होगा। वरिष्ठ लोगों से मधुर व्यवहार रखें। व्यय पर नियंत्रण रखें। कार्य के प्रति सतर्क रखें।
कन्या
सामाजिक कार्यों में सलंग्नता से मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोरंजन में वृद्धि होगी। पारिवारिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिस्थितियों में सुधार होगा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वरिष्ठ जनों से लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला
समय की कीमत समझें और फालतू बातों में समय व्यर्थ न करें। लक्ष्य के प्रति सतर्क रहें, लाभ की स्थिति बनेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। अवरोधित धन प्राप्ति के योग हैं।
वृश्चिक
आज मेहनत अधिक, लाभ कम की स्थिति रहेगी। कार्य को धैर्य के साथ करें, परिस्थितियों अनुकूल बनेंगी। गलत संगति से बचें। परिजनों के संपर्क में रहने से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक प्रगति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
आज परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें। अपने कार्य में सतर्कता बनाए रहें। बुरी आदतों से बचना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत है। आर्थिक और रुद्र दूर होंगे। भोजन पर ध्यान रखें। अच्छे कार्यों से सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर
आज परिस्थितियों से समझौता करने का दिन है। सीमित साधनों के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाभकारी यात्रा के योग हैं। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कुम्भ
आज नवीन जिम्मेदारियां निभाने को मिलेंगी। नवीन जिम्मेदारियां और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रगति के मार्ग मिलेंगे। पारिवारिक सौहार्द रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मीन
समयअनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में समय दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
Views: 161









