गाज़ीपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ भव्य आगाज
गाजीपुर। गाज़ीपुर की साहित्यिक उर्वरा धरा पर गाज़ीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आगाज शनिवार को नगर के होटल नन्द रेजीडेंसी में ससमारोह हुआ।
भारत डायलॉग्स और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का। उद्घाटन जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से किया।
अपने उद्बोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि यह लिटरेचर फेस्टिवल विश्व की सबसे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति को प्रदर्शित करता है। भारतीयों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता दुनिया के लिए एक मिसाल है। ये जहां भी गये वहां अपनी लगन मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी विशिष्ट एक पहचान बनाते हैं। गाज़ीपुर की ऐतिहासिक धरा से उपजे महापुरुषों, संतो और साहित्यकारों ने यहां से प्राप्त ज्ञान से दुनिया को दिया। उन्होंने कहा कि यहां साहित्य के शब्द, नृत्य की गति, संगीत के सुर और विचारों की शक्ति एक भावनात्मक संगम की तरह मिलते हैं।
Views: 7







