पंचांग व राशिफल – 31 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 31 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     कार्तिक 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     नवमी

नक्षत्र                     धनिष्ठा

वार                        शुक्रवार   

योग                        वृद्धि 

सूर्योदय                   06:03

सूर्यास्त                   17:15

चन्द्रमा                     मकर

राहुकाल                10:38 – 12:01

अभिजीत मुहूर्त        11:39 – 12:23

जानिए आज का राशिफल …………

मेष 

आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक काम से अच्छी आमदनी की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। अपने लक्ष्य का प्रति सावधानी आवश्यक है।

वृषभ

अपने कार्य को नियमानुसार सुचारू गति प्रदान करें। कार्य की अधिकता मस्तिष्क को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी और दंपति एवं सुखी रहेगा। 

मिथुन 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मित्रों और परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क 

 आज का दिन मिश्रित फलकारी होगा‌ मानसिक तनाव बना रहेगा। संतान से संबंधित समस्याएं में कम होगी। शासकीय स्तर से लाभ होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में मतभेद हो सकता है।

सिंह 

आज का दिन सामान्य फलकारक होगा‌। धर्म कर्म में विचार प्रवाह होगा। मानसिक उथल पुथल रहेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। खर्च पर ध्यान केंद्रित होगा। मौसमी रोग से बचना हितकर होगा।

 कार्य में बड़ी डील होने से आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा।

तुला 

आज का दिन मिश्रित फलकारी है। कार्य की अधिकता और वरिष्टों के दबाव से तनाव बना रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों जस की तरफ रहेंगे कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 

आज धन कमाने में मेहनत का सामना करना पड़ेगा। खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। परिजनों के साथ नये व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा। जीवन साथी से मधुरता बनी रहेगी।

धनु 

आज कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय सोच विचार के साथ करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय खान पहुंचा सकते हैं। आपमें किसी विशेष के प्रति आकर्षण होगा। व्यवसायिक लाभ होने की सम्भावना है।

मकर 

आज अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। कठिन परिश्रम से लाभ की स्थिति बनेगी। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने से भविष्य में लाभ की योजना बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और तनाव में कमी आएगी।

कुंभ 

आज का समय अनुकूल होगा ‌। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरने के योग हैं। जीवन में नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। यात्रा का योग है। जीवनसाथी परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा।

मीन 

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। विदेशी व्यापार में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। समय भाग्यशाली है। नई सोच कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाधाएं आ सकती हैं।

Views: 145


Leave a Reply