गोली चला सनसनी फैलाने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में बना लंगड़ा
गाजीपुर। करंडा तथा बिरनो थाना पुलिस ने दौराने मुठभेड़ एक अपराधी को घायलावस्था में धर दबोचा। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा.315 बोर मय एक खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया।
बताया गया कि अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष करंडा मय टीम पंजीकृत मुकदमा ग्राम ब्राह्मण पूरा में गोली चला क्षेत्र में सनसनी फैला वाले बदमाशों के गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि ग्राम सुसुंडी थाना नोनहरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर एक बदमाश द्वारा पुलिस की गाड़ी देख पुलिस टीम पर फायर करते हुए बिरनो की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष करंडा द्वारा उसका पीछा करते हुए जरिए दूरभाष कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए बदमाश को घेर कर गिरफ्तार करने के लिए थाना बिरनो को सूचित करने को कहा गया। ग्राम रामदोपुर मच्छर ताली के पास खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया तो पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के बाय पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।उसकी पहचान अनीश उर्फ रईस यादव पुत्र विंध्याचल यादव निवासी ग्राम मानिकपुर कोटे थाना करंडा जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष के रूप में की गयी।
पुलिस द्वारा उसे घायलावस्था में सीएचसी बिरनो में उपचार हेतु भेजा गया।
पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष करंडा शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम व थानाध्यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार मय टीम शामिल रहे।
Views: 42









