मुख्यमंत्री का उड़नखटोला दोपहर में उतरेगा सिद्धपीठ हथियाराम मठ

पूजन अर्चन के उपरांत मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद 


गाजीपुर। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 11 अक्‍टूबर को सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में दर्शन पूजन के उपरांत जन संवाद भी करेंगे। इसके बाद वे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मुख्‍यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार (मिनट टू मिनट कार्यक्रम) मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब लगभग चार घंटे तक जिले में रहेंगे।                                                    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पूर्वाह्न  11:35 बजे भदोही जिले के भिखारीपुर खेल मैदान के हेलीपैड से गाज़ीपुर के लिए उड़ान भरेगा और अपरान्ह 12:05 बजे जखनियां तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से मुख्यमंत्री 12:15 बजे सिद्धपीठ हथियाराम मठ की अधिष्ठात्री मां वृद्धम्बिका माता मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हथियाराम मठ परिसर में प्रबुद्धजनों से संवाद के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति जी महाराज से सामयिक चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपरान्ह 1:35 बजे हथियाराम मठ हेलीपैड से प्रस्‍थान कर 1:45 बजे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा के हेलीपैड पर पहुंचेगे। वहां कालेज परिसर में महंत श्री रामश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे भुड़कुड़ा मठ पहुंचकर मठ में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे अपरान्ह 3:20 बजे महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा के हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Views: 52

Advertisements

Leave a Reply