दो लाख रुपए के चोरी के तार के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
गाज़ीपुर। खानपुर थाना पुलिस टीम ने दो बोलेरो से चोरी के 213.500 किलो ताँबे के तार व 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रूपये बताई गयी है।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा उपनिरीक्षक कमल भूषण राय मय हमराह द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान बहेरी डगरा के पास से यह सफलता पायी। गिरफ्तार अभियुक्तों में चन्दन, पंकज व रामसकल पुत्रगण स्व. बाके लाल तथा संजय पुत्र स्व. पन्नालाल रहे। दोनों बोलेरो वाहन संख्या डब्ल्यू बी 40 एएम 5600 व डब्ल्यू बी 40 एके 7205 से चोरी के 213.5 किलो ताँबे व 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।
Views: 46








