बालिका विद्यालय में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
गाज़ीपुर। स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को प्राचार्य राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाज़ीपुर प्रो. डॉ. राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र (दयालु) व निदेशक होम्योपैथिक उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधा लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ मीरा कुमारी ने छात्राओं को मासिक धर्म सम्बन्धित परेशानियों व उनके निवारण तथा स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ इशिता सिंह ने महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाएं न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगी, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त बनाने में भी सक्षम होंगी। योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पाण्डेय ने महिलाओं को दैनिक योग के कई आसन और उनके लाभ बताएं और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Views: 63








