पंचांग व राशिफल – 01 सितम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 01 सितम्बर 2025


पंचांग

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     नवमी

नक्षत्र                      ज्येष्ठा 

वार                        सोमवार  

योग                        विषकुम्भ

सूर्योदय                   05:36

सूर्यास्त                   18:15

चन्द्रमा                     वृश्चिक 

राहुकाल                 07:37 – 09:11

अभिजीत मुहूर्त         11:55 – 12:45

आज का राशिफल……………….

मेष

आज का दिन सामान्य फलकारक होगा‌ । रात्रि आठ बजे तक विशेष आर्थिक लाभ में कमी महसूस होगी। उसके उपरांत समय अनुकूल रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। किसी गूढ़ मसले पर मित्रों और सहयोगियों से राय मशविरा करना फायदेमंद साबित होगा।

वृष

आज का दिन लाभकारी है। संध्याकाल के बाद भारीपन और तनाव से मन व्यग्र रहेगा। यात्रा निरर्थक साबित होगी। अशांत मन को धार्मिक कार्यों में लगाये। परिजनों के साथ समय व्यतीत करें।

मिथुन

आज का दिन उत्तम है। कार्यों में सफलता के योग लाभकारी होंगे। आय के नवीन स्रोत स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ें। विशेष आयोजन में सम्मिलित होने और लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।,सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

कर्क

आज का दिन अच्छा है। बड़े बुजुर्गों तथा परिवार के साथ लिए गये निर्णय लाभदायक परिणाम देंगे। कार्य में वृद्धि होने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। परेशानियां दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

आज दिन भर मन पर नकारात्मक भाव हावी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुस्ती बनी रहेगी। दिन भर की अधूरी योजनाएं शाम के बाद पूर्ण होने लगेंगी। यात्रा लाभकारी होगी और कार्य सिद्धि होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। 

कन्या 

आज का दिन उत्तम है और रात 8:00 बजे तक आपके भाग्य की उन्नति आपके कार्य को लाभदायक रुप से प्रभावित करेगी। शाम के बाद मन में उदासी का भाव रहेगा और मनपसंद होने से कोई ठोस मिलने में अक्षम होंगे।

तुला 

राजनैतिक लोगों के लिए आज का दिन लाभ दायक रहेगा। वातावरण अनुकूल रहने से काम में प्रगति होगी। विचार-विमर्श से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।संकल्प सिद्धि, के योग बनते रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन लाभदायक है। व्यापार विस्तार के साथ ही साथ धन प्राप्ति का सुयोग रहेगा‌ । सुख सुविधा मैं वृद्धि होगी। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

आज का दिन और सामान्य है। कार्य में प्रगति धीमी और दिनभर अस्थिरता का सामना करना पड़ेगा। संध्या काल के बाद स्थिति में सुधार होगा। सोच समझ कर लिए गए निर्णय हितकर होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहे गी।

मकर

आज का दिन उत्तम है। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना हितकर होगा। घर परिवार में नई योजना बनने का सुयोग प्राप्त होगा। यात्रा विशेष लाभदायक नहीं होगी। शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं व्यतीत होगा।

कुम्भ

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी विशेष दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। किसी विवाद का समापन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यों के परिणाम लाभदायक रहेंगे। आहार- विहार मैं तीन व्यतीत होगा संबंधों में निकलता आने से मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज का दिन विशेष फलकारी है। आय के नवीन स्रोत बनने से जीवन सुखमय होगा।  मित्रों से सहयोग से कार्य में प्रगति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कार्य सफल होने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।, पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी ट।

Views: 152

Advertisements

Leave a Reply