सम्पन्न हुआ एकीकृत प्रशिक्षण “संपूर्ण”

गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर में आयोजित एकीकृत प्रशिक्षण “संपूर्ण” के प्रथम एवं द्वितीय बैच का प्रशिक्षण उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्रों में बृजेश कुमार ने पर्यावरण शिक्षा, डॉ. निधि ने समावेशी शिक्षा तथा डॉ. सर्वेश कुमार राय ने नेतृत्व क्षमता एवं कक्षा-कक्ष प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन दिया। नोडल राजवंत सिंह ने सत्रों का संचालन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें भविष्य में शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन हेतु शुभकामनाएँ दी गईं‌


 .       इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता डॉ. अनामिका, अभय चन्द्रा, डॉ. अर्चना सिंह, अंकित सिंह, श्रीमती सुमन तिवारी,आलोक तिवारी, राकेश यादव व बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Views: 24

Advertisements

Leave a Reply