रक्तरंजित हालात में घर में  गिरे मिले मौसेरे चाचा भतीजी

युवती की हुई मौत और चाचा का ट्रामा सेंटर में जारी है इलाज 


गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद ग्राम पंचायत के देउरीवारी में शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे दुर्गविजय चौहान के घर में उनकी पुत्री मधु चौहान तथा उनके रिश्तेदार पच्चीस वर्षीय सुनील चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी दोहरीघाट जनपद मऊ लहुलुहान हालत में पाये गये। सुनील चौहान अपने मौसी के घर पर काफ़ी दिनों से रह रहा था। मधु उसके मौसेरे भाई की पुत्री थी। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे। सम्भवतः दोनों ने धारदार हथियार से प्रहार कर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी पाया गया है जिसकी पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  सुनील चौहान अपने मौसी के घर पर काफ़ी दिनों से रह रहा था। उसके मौसेरे भाई की पुत्री तथा सुनील दोनों ने धारदार हथियार से आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही लोग दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने जांचोपरांत लडकी को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर स्थिति में युवक को जिला चिकित्सालय गाजीपुर से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      बताया जा रहा है कि उस समय मधु की दादी लालती देवी घर पर मौजूद थीं, जबकि मधु के भाई-बहन स्कूल गए हुए थे और पिता दुर्गविजय चौहान मां की दवा के लिए मऊ गए थे। घटना के समय सुनील और मधु किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे और फिर उनकी दर्दनाक आवाज सुनकर लालती देवी घर के अंदर पहुंचीं तो खून से लथपथ मधु खाट पर  और सुनील जमीन पर गिरा हुआ था। यह देखकर लालती देवी सन्न रह गयी ं और फिर उनकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया, और सुनील की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पता चला है कि मधु चौहान बीटीसी पास कर चुकी थी और सुनील चौहान बीटीसी कर रहा है। मृतका मधु चौहान परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। उसके छोटे भाई-बहन निधि, दीपांशु तथा काजल इस घटना से हतप्रभ हैं।       

Views: 126

Advertisements

Leave a Reply