पंचांग व राशिफल – 30 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 30 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     सप्तमी

नक्षत्र                     विशाखा  

वार                        शनिवार  

योग                        इन्द्र 

सूर्योदय                   05:34

सूर्यास्त                   18:19

चन्द्रमा                     वृश्चिक 

राहुकाल                 09:10 – 10:46

अभिजीत मुहूर्त         11:57 – 12:45

जानिए आज का राशिफल……………..

मेष 

आज आर्थिक मामले में परिवार से विचार विमर्श कर निर्णय लेना हितकर होगा।  अनावश्यक  खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य में उतार चढाव हो सकता है। खान पान पर नियंत्रण आवश्यक है।

वृष

आज सम्पर्क और रिश्तों की परख करना चाहिए ताकि अपनों की पहचान हो सके। परिजनों की बातों से मन में बेचैनी और तनाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अचानक बदलाव करना घाटे का सौदा होगा। मानसिक तनाव से थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन 

आज का दिन आर्थिक रूप से असंतोषजनक रहेगा। धन संचय में परेशानियां का सामना हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सहयोगियों से सहयोग और समाधान मिल सकता है।

कर्क 

आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही बोलना चाहिए। आज किसी  व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण  होने से व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव  संभव है।

सिंह 

आज अपने काम के प्रति कड़ी मेहनत और संघर्ष करना होगा। कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवारिक सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या 

आज आय के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से मन में क्लेश रहेगा। निवेश से लाभ की संभावना है। रिश्तों की उलझन सुलझाने की आवश्यकता है अन्यथा परिवार में टूट हो सकती है। भूमि या भवन के लाभकारी योग बन रहे हैं। 

तुला 

आज का दिन भाग्य आपका पूरा सहयोग करेगा। सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा। किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ मिलने की सम्भावना है । मन प्रफुल्लित रहेगा और घर परिवार के साथ समय बिताना हितकर होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक होगा। रुका हुआ बकाया धन मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक  चिंताएं दूर होंगी। यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के साथ ताजमहल बनाकर रखना हितकर साबित होगा।

धनु 

आज का दिन सामान्य फलकारक है। अपने वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिचितों व रिश्तेदारों से मनमुटाव और मतभेद की स्थिति बन सकती है। कटु भाषा से बचें, अन्यथा संबंध बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। धैर्य और संयम से स्थिति पर नियंत्रण सम्भव है।

मकर

आज कठिन परिस्थितियों से जूझकर आप अपनी मेहनत से काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको डटकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की भावना से काम करना आवश्यक है। समझदारी और बुद्धिश से समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। 

कुंभ 

आज का दिन उत्तम है। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलने से मन में खुशी की अनुभूति होगी। आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी और आगे बढ़ने में सफल होंगे। आज का समय उपलब्धियों से भरा होगा।

मीन  

आज का दिन सामान्य है। आप जिस पर भरोसा करते हैं वह व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है उसे सतर्क रहने की आवश्यकता है आज आर्थिक निवेश नुकसानदायक होगा इसलिए निवेश करने से बचें । आज सतर्क रहे अन्यथा दिक्कत में फंस सकते हैं। भाई पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर कोई कार्य करें।

Views: 165

Advertisements

Leave a Reply