एकीकृत प्रशिक्षण में अध्यापकों ने निभाई भागीदारी
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर,में आयोजित एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण नोडल डॉ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि द्वितीय दिवस पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें पाठ योजना पर नवल गुप्ता द्वारा मार्गदर्शन, कला शिक्षा पर राजवंत सिंह द्वारा प्रस्तुति, उर्दू शिक्षण पर डा. मंजर कमाल द्वारा प्रशिक्षण, निपुण भारत विषय पर अभय चन्द्रा द्वारा सारगर्भित व्याख्यान तथा सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का सत्र संचालन एकीकृत प्रशिक्षण प्रभारी राजवंत सिंह द्वारा किया गया। इस ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और उपयोगी प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
Views: 56
Advertisements









