पंचांग व राशिफल – 22 अगस्त 2025
पंचांग व राशिफल – 22 अगस्त 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि ,चतुर्दशी
नक्षत्र अश्लेषा
वार शुक्रवार
योग वरियान
सूर्योदय 05:31
सूर्यास्त 18:26
चन्द्रमा कर्क
राहुकाल 10:46 – 12:23
अभिजीत मुहूर्त 11:59 – 12:47
जानिए आज का राशिफल…….
मेष
आज अपनी सकारात्मक सोच और ऊर्जा को सही दिशा दें। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक व निजी संबंधों में तर्क न करें और व्यवहारिक क्षमता विकसित करें।
वृष
आज आप भावनात्मक रूप से अस्थिर हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका प्रदर्शन स्तरीय रहेगा। वित्तीय मामलों में लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रस्ताव मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
मिथुन
आज आप विचारों की स्पष्टता के साथ फैसले लेंगे। आपकी वार्तालाप शैली व संप्रेषण क्षमता उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगी। पारिवारिक से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लाएं।
कर्क
भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचना आवश्यक है। कार्यों में रुकावट से मन अशान्त रहेगा। तनाव महसूस हो सकता है। आज का दिन मन को शांत रखें और सोच समझ कर निर्णय लें।
सिंह
दिन उत्तम है। आत्मविश्वास और नेतृत्व के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने कार्य का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अहंकार को अपने पर हाबी न होने दें।
कन्या
आज आपकी सोच विश्लेषण और बुद्धिमत्ता से लाभ का योग बनता है। वाणी में मधुरता आवश्यक है। किसी बड़ी समस्या का हल निकलने से खुशी की अनुभूति होगी। छात्रों और शोधार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
तुला
आज आप सौंदर्य, फैशन, कला या व्यापार से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
वृश्चिक
आज का दिन गूढ़ विषय या विशेष वार्ता से जुड़े लोगों के लिए श्रेष्ठ है। कार्यों में गोपनीयता आवश्यक है। हानि की सोच से मन चिंतित रहेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
धनु
उच्च शिक्षा, धर्म, विदेश या गुरुजनों से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। नई योजना या लंबी यात्रा का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए विशेष लाभकारी दिन है।
मकर
परिश्रम का लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभव व स्पष्ट वादितता से वरिष्ठ जनों को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
कुंभ
आज के दिन अनिश्चितता प्रभावित कर सकती है। सामाजिक दायरे में सतर्कता आवश्यक है अन्यथा नुकसान हो सकता है। गोपनीय योजना उजागर हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यान और योग से मानसिक संतुलन मिलेगा।
मीन
आज आध्यात्मिक विचार और अंतर्ज्ञान प्रबल रहेंगे। कला, लेखन, संगीत या सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सम्मान मिलेगा। पारिवारिक समय अनुकूल टरहेगा।
Views: 140









