फर्जी दस्तखत मामले में उमर अंसारी की जमानत खारिज

गाजीपुर। माफिया सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के शहजादे उमर अंसारी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। मां के फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय को गुमराह करने के मामले की सुनवाई करते हुए अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने आरोपी उमर अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी।


      बताते चलें कि उमर अंसारी ने एक लाख की इनामियां और फरार चल रही अपनी मां आफ्सां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर वकालतनामा न्यायालय की पत्रावली में दाखिल किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद उमर अंसारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी थी।

     जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उमर अंसारी के कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply