रास्ते के विवाद में चलीं लाठियां, वृद्ध पिता ने तोड़ा दम, पुत्र की स्थिति गम्भीर 

गाजीपुर। पुराने विवाद और चौदह सौ रुपये की चोरी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई वार्ता आखिरकार मारपीट में बदल गयी। लाठी डंडे और ईंट पत्थर की मार से एक वृद्ध तथा उसका युवा पुत्र बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। वहीं दौराने इलाज वृद्ध ने दम तोड दिया जबकि पुत्र की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


      यह दुस्साहसिक घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को रात लगभग आठ बजे घटी। चर्चा रही कि रास्ते के पुराने विवाद और चोरी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के कई लोग लाठी डंडे लेकर चेयरमैन यादव के घर जा पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चेयरमैन यादव (70 वर्ष) और उनका पुत्र राजेश यादव (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये।

अचानक हुई मारपीट से गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गम्भीर होने पर दोनों घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां चिकित्सा के दौरान देर रात चेयरमैन यादव की मौत हो गई। वहीं घायल राजेश यादव की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

      थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर घटना हुई है। गांव में फैले तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Views: 19

Advertisements

Leave a Reply