विधि विज्ञान कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए रिक्रूट आरक्षी

गाजीपुर। नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों हेतु विधि विज्ञान (फोरेंसिक साइंस) कार्यशाला का  आयोजन गुरुवार 21 अगस्त को  पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ।


      पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को विधि विज्ञान (फोरेंसिक साइंस) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को भौतिक साक्ष्यों का स्रोत, प्रकार व पहचान, एकत्रण, घटनास्थल से विभिन्न प्रदार्थों का उठाना, पैक करना, संरक्षित करना आदि के संबंध में बारीकी से प्रशिक्षित किया गया । कार्यशाला में  प्रतिसार निरीक्षक ,आर.टी.सी. प्रभारी, आर.टी.सी. प्रशिक्षक(इनडोर/आउटडोर) एवं आर.टी.सी. मेजर आदि उपस्थित रहे ।

Views: 17


Leave a Reply