पंचांग व राशिफल – 18 अगस्त 2025
पंचांग व राशिफल – 18 अगस्त 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
नक्षत्र मृगशिरा
वार सोमवार
योग हर्षण
सूर्योदय 05:30
सूर्यास्त 18:29
चन्द्रमा वृष
राहुकाल 07:30 – 09:08
अभिजीत मुहूर्त 11:59 – 12:51
आज का राशिफल
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए सोच समझकर निर्णय लें। निर्णय लेने की क्षमता के चलते लाभ प्राप्त हो सकता है। साहसिक निर्णयों से आपका व आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है और कार्य समय पर पूर्ण होंगे। वहीं, आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं, जिससे मन को सुकून मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आपको किसी प्रोजेक्ट या कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और सम्मान और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आमदनी के नए मार्ग भी खुलते जाएंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना लाभदायक साबित होगा।
मिथुन राशि
कारोबार में आपको बाधाएं प्रभावित कर सकती हैं। कानूनी मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अनदेखी परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर समय पर सही निर्णय लेने चाहिये। नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर आपके लाभ के योग हैं। आप अपने व्यवहार और बातचीत से से बड़े अधिकारी को आकर्षित कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों के अधिकार में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। सुख के साधनों पर धन भी खर्च कर सकते हैं। दूसरों की सेवा में दिन बीतेगा। व्यापार में धन मिलने के नए रास्ते मिल सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता और समझदारी से करके काम करना आवश्यक है। मन में नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। आपको किसी भी जोखिम भरे काम करने या फैसले लेने से बचना चाहिए। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
नौकरी पेशा वालों के पद में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्रम में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके साहस से विरोधी परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि
नई योजनाओं के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। रुके धन के वापस मिलने का योग है। शाम के समय परेशानियों के कारण तनाव हो सकता है। सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। संतान से आपको आज निराश होगी।
मकर राशि
आप पूरे दिन उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी में लाभ का योग है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन सावधानी से चलाना हितकर होगा।
कुंभ राशि
आज किसी भी काम जल्दबाजी में करने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। अपने कार्यो के प्रति सतर्क रहें और धैर्य के साथ पूरा करें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत से भविष्य में लाभ मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
मीन राशि
स्वास्थ्य असमान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र पर इसका प्रभाव इसका असर पड़ेगा। व्यवसाय के प्रति सतर्क रहना होगा। नई योजनाएं बनाकर काम करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने में सफल रहेंगे।
Views: 189
Advertisements









