विवाहिता चलीं पिया की डगर
परामर्श केन्द्र की पहल – नौ पारिवारिक विवाद हल
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/ परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कराते हुए नौ परिवारों की विदाई कराई गई।
। रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित कुल 47 प्रकरण को सुना गया। इसमें काफी समय से विवादित चल रहे नौ प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बगैर किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। वहीं 19 प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई तथा नौ प्रकरण में परिवारिक विवाद में कुशलता मिलने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव ,महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सबिता, महिला आरक्षी संध्या,आरक्षी शिव शंकर यादव महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 28









