अपहृता किशोरी बरामद 

गाजीपुर। अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कसिमाबाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली में दर्ज मुकदमें की पीड़िता/अपहृता  की सकुशल बरामदगी की है ।


       प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पर पंजीकृत अपहरण के मुकदमें से सम्बन्धित क्षेत्र के सिउरा निवासी 15 वर्षिया किशोरी पीड़िता/अपहृता को बहादुरगंज बस स्टैण्ड से बरामद कर लिया । पीड़िता/अपहृता को थाना लाकर महिला आरक्षी  रिचा मौर्या के सुपुर्दीगी में रखकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। किशोरी को  बरामद  करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह व उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे  मय हमराह थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 50

Advertisements

Leave a Reply