रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र तो भाईयों ने जमकर लुटाया प्यार 

भारतीय सनातनी परम्परा में पर्वों का विशेष महत्व है। इसी कड़ी में भाई बहन के स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन का त्यौहार शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ जनपद के समस्त नगरों और ग्रामीण इलाकों में मनाया गया। कच्चे धागों की डोर से भाई बहन के पावन रिश्तों में भाई द्वारा बहन की सुरक्षा का वचन निभाने का प्रतीक पर्व व्यक्ति में नेह, त्याग व समर्पण की भावना के समाहित होने का बोध कराता है। बहनों ने विधि-विधान के साथ भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। बहनों ने भाइयों के ललाट पर चंदन, कुमकुम, दही, अक्षत का तिलक लगाकर राखी बांधी, आरती उतारी और मिठाई खिलायी तो भाईयों ने भी उनकी रक्षा का बचन देते हुए उन्हें ढेर सारा उपहार भेंट किया। 


       श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर देवराज इन्द्र ने भी खुश होकर सुबह सावनी फुहार से मौसम को सुहाना बना दिया। राखी और मिष्ठान की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही तो वहीं सड़कों पर वाहनों की भाग दौड़  लगातार जारी रही।

Views: 36

Advertisements

Leave a Reply