घटाव पर गंगा, मगर दुश्वारियां जारी

गाजीपुर। कई वर्षों बाद इस वर्ष गंगा ने रौद्र रूप धारण किया और अपने पिछले कई वर्षों के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए जलस्तर 64.690 मीटर तक जा पहुंचा।


        उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर, वर्ष 2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर, वर्ष 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर और 2024 बाढ़ का उच्च जलस्तर 63.670 रहा था।     

       बताते चलें कि गंगा का सामान्य जलस्तर  59.906 मीटर होता है।चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर, खतरा बिन्दु 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है।

      अपना नया रिकॉर्ड कायम करने के बाद गंगा स्थिर हो गयीं और अगले दिन से जलस्तर में निरन्तर घटाव होता जा रहा है। इसके बावजूद अभी भी वर्तमान समय में पचासों गांवों के हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। इससे अनेकों गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक 6 हजार 600 परिवार के 34 हजार 790 लोग सड़क पर पानी भरने से प्रभावित रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री दवा वह अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने में से लगा हुआ है। बाढ़ का पानी घटने से गंगा नदी के समीपवर्ती क्षेत्र में सड़न और बदबू से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है और वहां रहना अब भी सम्भव नहीं है। वहीं खेतों से भी पानी धीरे-धीरे खिसकने लगा है लेकिन बढ़ के पानी के साथ आयी गंदगी और जलकुंभी व घास पतवार से खेत भरे पड़े हैं और खेतों की फसल पूरी तरह चौपट हो गयी है।

          राहत की बात यह है कि जलस्तर लगातार घटने से जनजीवन की दुश्वारियों में कमी आने लगी है। नौ अगस्त 2025 शनिवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 63.060 मीटर रहा जो खतरा बिंदु 63.105 की रेखा से नीचे है। वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे घटाव पर है। यह घटाव बुधवार की शाम से ही आरंभ हुआ। उस दिन जलस्तर सुबह 9 बजे 64.690 मीटर पर स्थिर हो गया था। शाम 5 बजे घटाव दर्ज किया गया। डेढ़ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव होने से जलस्तर 64.670 मीटर दर्ज किया गया तो रात 8 बजे जलस्तर 64.660 मीटर रहा। सात अगस्त की रात दस बजे जलस्तर 64.370 मीटर रहा। आठ अगस्त को सुबह नौ बजे जलस्तर 64.050 मीटर रहा। नौ अगस्त की सुबह दस बजे जलस्तर 63.200 रहा जो शाम तीन बजे 63.090 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।

Views: 52

Advertisements

Leave a Reply