चोरी के माल सहित तीन अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस ने अन्तर्जनपदीय तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया।


         बताया गया कि रविवार को उपनिरीक्षक कमल भूषण राय चौकी प्रभारी सिधौना मय हमराह ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत रामपुर एवं सिधौना में मिश्रान बस्ती में हुई चोरी की घटना को अन्जाम देने वाले चोरों को घोघवा पानी टंकी के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र प्रजापति उर्फ कल्लू पुत्र रामबचन प्रजापति, मगन गौड पुत्र स्व0 रामजनम गौड और धुरेन्द्र हरिजन उर्फ छोटू पुत्र मूलचन्द्र हरिजन निवासीगण ग्राम रामपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर रहे।

     उक्त चोरों द्वारा रामपुर के इण्टरलाकिंग ईट उद्योग प्लांट में ताला तोडकर करीब 15 दिन पहले चोरी किया गया एक इलेक्ट्रिक मोटर व एक स्टार्टर भी पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से, वाराणसी के आगनबाडी केन्द्र, पंचायत भवन भटपुरवा कला थाना चोलापुर चोरी का एलजी कम्पनी का एक टीवी, एक प्रिन्टर तथा एक लाल रंग की छोटी सर्राफा बैग जिसमें कुल 5320 रुपये नगद बरामद किया जो क्षेत्र के ग्राम सिधौना के मिश्रान बस्ती से चोरी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 35

Advertisements

Leave a Reply