मां-बाप व बहन का वांछित हत्यारा गिरफ्तार
गाजीपुर। जमीनी विवाद में मां, पिता व बहन की कुल्हाडी से मारकय हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गत 27 जुलाई को सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव में घरेलू भूमि विवाद को लेकर हत्यारे ने अपने पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। उसी दिन वादी अमरनाथ यादव पुत्र स्व. टेनी यादव निवासी डिलियां थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनके पटिदार अभय यादव ने घरेलू भूमि विवाद में अपने पिता शिवराम यादव उम्र करीब 65 वर्ष, माता जमुनी देवी उम्र करीब 60 वर्ष व बहन कुसुम देवी उम्र करीब 36 वर्ष को घर के बाहर कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी है और मौके से भाग निकला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्याभियुक्त की सुरागरसी में लगी हुई थी। शुक्रवार एक अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्त अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव पुत्र स्व. शिवराम यादव निवासी डिलियां थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरी बहन कुसुम यादव की पहली शादी दान दहेज देकर ग्राम जैतपुरा मे किया गया था। वहाँ मे शादी छूटने पर दोबारा शादी हाथीखाना मे किया गया था। वहाँ भी बहन द्वारा सम्बन्ध खराब कर लिया गया। मेरे माँ बाप को मेरे खिलाफ खड़ा करके मेरी एक बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करा ली और मुझे बरबाद करने पर तुली थी। इसी कारण मैंने पहले बहन को फिर माँ को और उसके बाद पिता की कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय टीम कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर व उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा (स्वाट टीम प्रभारी) मय टीम, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 94









