चोरों ने अलमारी से लाखों के आभूषण उड़ाये

गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के वार्ड संख्या तीन निवासी अमित कुशवाहा पुत्र स्व. रामेश्वर कुशवाहा के घर में रात में घुसकर चोरों ने आलमारी में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तब  हुई, जब उन्होंने छत पर पर्स और अन्य सामान बिखरा देखा। 


            चोरी की सूचना अमित कुशवाहा ने डायल 112 नंबर की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। भुक्तभोगी ने बताया कि करीब एक लाख का आभूषण चोरी हए हैं। इसमें सोने का  मांगटीका, चूड़ी व नाक का कील तथा चांदी की बिछिया, पायल आदि शामिल है। थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Views: 22

Advertisements

Leave a Reply