अवैध गांजे सहित दो तस्कर गिरफ्तार
गाज़ीपुर । खानपुर थाना पुलिस टीम ने पल्सर मोटरसाईकिल सवार दो अभियुक्तों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक कमल भूषण राय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवा आदित्य सिंह उर्फ भोलू पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम कमहरिया थाना तरवां जनपद आजमगढ़ व निखिल सिंह पुत्र शिवाजी सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को क्षेत्र के बिछुड़न नाथ मन्दिर तिराहा के पास रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से 21.052 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना पर मादक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 21
Advertisements









