पंचांग व राशिफल – 02 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 02 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    श्रावण

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                    अष्टमी/नवमी 

नक्षत्र                      विशाखा 

वार                       शनिवार  

योग                       शुक्ल

सूर्योदय                   05:23

सूर्यास्त                   18:41

चन्द्रमा                     वृश्चिक 

राहुकाल                 09:06 – 10:46

अभिजीत मुहूर्त         12:03 – 12:51

आज का राशिफल

मेष –  आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें‌। आपको किसी गलतफहमी में न रहें। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी है। अगर आप संयम से काम लें।

वृषभ – 

 आज का दिन उलझन लेकर आ सकता है। आज अपने विचारों में स्पष्टता रखें। फैसले लेने में संकोच नहीं करें। व्यापार में अच्छे संपर्क बनने से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लोग आज अपनी छवि को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। 

मिथुन – आज कामकाज का थोड़ा दबाव रह सकता है। काम के चलते लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। जिससे काम में रुकावट आ सकती हैं। आज सब को अपने साथ लेकर चलें। आज हो सकता है कि आपके काम आपकी योजना के अनुसार नहीं होने से खिन्नता का भाव होगा।

कर्क –  आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज स्वयं उत्साहित रहेंगे। जिससे आप टीमवर्क में सफल रहेंगे। लोग आप से प्रभावित हो सकते हैं वह आज आपकी प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

सिंह –  आज आपको काम में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।  उसके लिए  मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने मन बना रहे हैं तो पहले सोच विचार लें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या – आज कामकाज में काफी रुकावट हो सकती है। आज विपरीत परिस्थितियां बन सकती है जिस वजह से आप  परेशान हो सकते हैं। आज धैर्य और मन को शांत रखते हुए समस्याओं का समाधान ढूंढें, सफलता जरूर मिलेगी। आपको आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

तुला – आज अपने कामकाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहें। आपको मेहनत का फल मिलेगा। आपको सलाह है कि आज धन निवेश से जुड़ी बात किसी दूसरे के साथ साझा न करें। आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। जिससे आपको राहत महसूस होगी।

वृश्चिक – आज आपको अपने रिश्तों पर ध्यान रखना होगा। रिश्तों में खटास आने से बचना हितकर है। किसी को तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लंबी यात्रा पर धन खर्च हो सकता है।

धनु – आज अपने उग्र स्वभाव से दुश्मनों को दबाव में रखने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा और आप जोश के साथ काम करेंगे।   आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर धन प्रबंधन करें। आज फालतू के विवादों से बचें।

मकर – आज आपकी सारी योजनाएं समय के अनुसार, पूरी होंगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल खुशनुमा रहेगा। धन निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अच्छी तरह जांच के बाद करना हितकर होगा।

कुंभ – आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। विशेषकर तकनीक कामों में लगे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। माहौल बिगाड़ने से नुकसान होगा, आपके खर्चे भी अधिक रहेंगे। पैसों को सोच समझकर खर्च करें ताकि बाद में परेशानी न हो।मीन –  आज सभी कठिन काम भाग्य भरोसे पूरे होंगे। ऑफिस में अपनी प्रतिभा से लोकप्रिय रहेंगे। इसका परिणाम आपको काफी अच्छा मिलेगा। लोग आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई मिलेगी। अपने आत्मविश्वास को बनाकर रखें।

मीन –  आज सभी कठिन काम भाग्य भरोसे पूरे होंगे। ऑफिस में अपनी प्रतिभा से लोकप्रिय रहेंगे। इसका परिणाम आपको काफी अच्छा मिलेगा। लोग आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई मिलेगी। अपने आत्मविश्वास को बनाकर रखें।

Views: 134

Advertisements

Leave a Reply