फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

सीएमओ  एवं सहायक आचार्य के हस्ताक्षर एवं मुहर सहित फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बरामद 


गाजीपुर‌। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने वाले अभियुक्त को कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

     पुलिस टीम ने यह कार्रवाई महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के प्रधानाचार्य डा. आनन्द मिश्रा पुत्र शम्भूनाथ मिश्र निवासी 18/477, सेक्टर 18, इन्दिरा नगर, जनपद लखनऊ द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर की। उन्होंने सूचना दी कि एक व्यक्ति चिकित्सालय मे फर्जी तरीके से मेडिकल प्रमाण पत्र बना रहा है। उसके पास से मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा. धनंजय कुमार वर्मा (सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग) का हस्ताक्षर एवं मुहर सहित फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव मय हमराह चीता मोबाइल, तत्काल मौके पर पहुचे। पुलिस टीम ने अभियुक्त रवि सिंह पुत्र गंगा सागर सिंह निवासी मिश्र बाजार, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र व मुहर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी, बरामदगी व प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सदर , गाजीपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 131

Advertisements

Leave a Reply