समाजसेवी के सहयोग से हुआ अज्ञात शव का दाह संस्कार 

गाजीपुर। ट्रेन दुर्घटना में मृत अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह के सहयोग से पोस्टमार्टम के बाद श्मशानघाट पर अंत्येष्टि की कार्रवाई पूरी की। 


       बताया गया कि चौकी जीआरपी दिलदारनगर के अन्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गईं थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया और शिनाख्त नहीं होने पर मृतक के शव को समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार के सहयोग से मर्चरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गयी थी। मृतक अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं होने पर एवं 72 घण्टे व्यतीत होने के उपरांत मृतक अज्ञात व्यक्ति के शव को समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कौल एवं हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार के सहयोग से मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाऊस ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अति प्राचीन श्मशानघाट पर दाहसंस्कार किया गया। इसमें कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ व गोपाल कसौधन का विशेष सहयोग रहा।

Views: 112

Advertisements

Leave a Reply