मुख्य तहसील दिवस तहसील सदर में आज

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में शनिवार 19 जुलाई, 2025 को सम्पन्न होगा। इसी क्रम में  तहसील जखनियॉ में अपर जिलाधिकारी वि/रा की अध्यक्षता में एवं अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न होगा।


         अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे अपनी लम्बित समस्या के निस्तारण हेतु तहसील दिवस पर ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करायें।

Views: 49

Advertisements

Leave a Reply