जे.टी.सी. ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षु आरक्षी होंगे रवाना 

गाज़ीपुर। रिक्रूट आरक्षियों के जे.टी.सी. ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत उन्हें आर.टी.सी. प्रशिक्षण हेतु गैर जनपद जाने से पूर्व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए अनुशासन बनाए रखने की सीख दी गई।


        शुक्रवार को पुलिस लाइऩ सभागार में कप्तान ने अबतक गाज़ीपुर से ट्रेनिंग ले रहे सभी प्रशिक्षु महिला पुरूष आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों से वर्दी, मेस, विभागीय अनुशासन नियमों व सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करते हुए अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित किया।

          उल्लेखनीय है कि जनपद के पुलिस लाइन में 207 महिला तथा 116 पुरूष (कुल 323 प्रशिक्षु) आरक्षी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी जे.टी.सी. ट्रेनिंग का कार्यकाल पूर्ण हो गया है और अब ये सभी प्रशिक्षु अपने आर.टी.सी. प्रशिक्षण हेतु बीस जुलाई को  जनपद आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर तथा भदोही को रवाना होंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी(यू/टी),  प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, समस्त प्रशिक्षु/ प्रशिक्षकगण व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Views: 55

Advertisements

Leave a Reply