बस आटो की टक्कर में दो यात्री जख्मी 

गाज़ीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के सलामतपुर पुलिया के समीप तेज रफ्तार प्राइवेट बस एवं ऑटो की टक्कर में दो यात्री बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


          बताते चलें कि लखनऊ से यात्रियों को लेकर बस कासिमाबाद के रास्ते बड़ेसर को जा रही थी। उसी दौरान सलामतपुर के समीप बस और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए जबकि बस में सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना के समय बस ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस को एक तरफ कर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। घटना की जानकारी होने ही काफी संख्या में आसपास के लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दुर्घटना ग्रस्त बस और आटो के यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गन्तव्य को भेजा गया।

Views: 182


Leave a Reply