मुख्य मंत्री का सम्भावित आगमन मंगलवार को
गाजीपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आगामी 24 जून के सम्भावित जनपद आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा जनपदीय अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गये। इस दौरान अधिकारी द्वय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, रुट डायवर्जन सहित अन्य समस्त ब्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। साथ ही उन्होने यह भी निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए जाएं । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Views: 241








