दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरणादि हेतु ब्लाकवार शिविर आयोजित
गाजीपुर। अध्यक्ष, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर शिविर का आयोजन दस जून से किया गया है।
प्रमुख सचिव, उ.प्र. शासन एवं निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ.प्र.लखनऊ के अनुपालन में दिव्यांग बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में दिव्यांगजन अपने उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाइल नं. आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण विकास खण्डवार निर्धारित तिथियों में प्रातः ग्यारह बजे से सायं तीन बजे तक करायेंगे। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे।
इस क्रम में बीस जून को विकास खण्ड बिरनो नगरीय क्षेत्र जंगीपुर का विकास खण्ड बिरनों में किया गया। दिनांक 24 जून 2025 को विकास खण्ड जमानियां नगरीय क्षेत्र जमानियां का विकास खण्ड जमानियां में, दिनांक 25 जून को विकास खण्ड देवकली का विकास खण्ड देवकली में, दिनांक 26 जून को विकास खण्ड गाजीपुर सदर नगरीय क्षेत्र गाजीपुर का विकास खण्ड गाजीपुर सदर में, दिनांक 27 जून को विकास खण्ड जखनियां का विकास खण्ड जखनियां में, दिनांक 29 जून को विकास खण्ड करण्डा का विकास खण्ड करण्डा में, दिनांक 30 जून को विकास खण्ड कासिमाबाद नगरीय क्षेत्र बहादुरगंज का विकास खण्ड कासिमाबाद में तथा विकास खण्ड मनिहारी का विकास खण्ड मनिहारी में, दिनांक 01 जुलाई को विकास खण्ड मरदह का विकास खण्ड मरदह में, दिनांक 02 जुलाई को विकास खण्ड मुहम्मदाबाद नगरीय क्षेत्र मुहम्मदाबाद का विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में, दिनांक 03 जुलाई को विकास खण्ड रेवतीपुर का विकास खण्ड रेवतीपुर में, दिनांक 04 जुलाई को विकास खण्ड सादात नगरीय क्षेत्र सादात का विकास खण्ड सादात में, दिनांक 08 जुलाई को विकास खण्ड सैदपुर नगरीय क्षेत्र सैदपुर का विकास खण्ड सैदपुर में, दिनांक 9 जुलाई को विकास खण्ड बाराचवर का विकास खण्ड बाराचवर में दिनांक 11 जुलाई को विकास खण्ड भदौरा नगरीय क्षेत्र दिलदारनगर का विकास खण्ड भदौरा में, दिनांक 15 जुलाई को विकास खण्ड भावरकोल का विकास खण्ड भावरकोल में विभाग द्वारा नामित कार्मिक एवं संबंधित ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण की उपस्थिति में आयोजित होगा।
शिविर कार्यक्रम के नोडल सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी रहेगे।
Views: 123








