दुराचारी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

 

गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट तथा पॉक्सो और अन्य सम्बंधित धाराओं के आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।


     आरोपी की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामअवध राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी ग्राम सरसौली थाना बहरियाबाद को क्षेत्र के हाजीपुर पुलिया से उस समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक द्वय बलवन्ता व राजेश कुमार सिंह मय हमराह थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 60

Advertisements

Leave a Reply