जोन पुलिस की फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ और भदोही ने मारी बाजी 

गाज़ीपुर। जनपद में चल रही वाराणसी जोन पुलिस की 74वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता-(पुरूष/महिला) के दूसरे दिन का पहला मैच जनपद सोनभद्र व आजमगढ़ की पुरूष टीमों के बीच हुआ जिसमें जनपद आजमगढ़ की टीम 2-1 से विजयी रही। वहीं दूसरा मैच जनपद भदोही व बलिया के बीच खेला गया जिसमें भदोही की टीम 3-2 से विजयी हुई।


    उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर द्वारा किया गया था। गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद जौनपुर व चंदौली की पुरूष टीमों के बीच हुआ जिसमें जनपद जौनपुर की टीम 6-0 से विजयी रही‌।     

              इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की नौ टीमें जनपद आजमगढ़, बलिया, मऊ, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर तथा गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस गाज़ीपुर व समस्त टीमों के टीम मैनेजर उपस्थित रहे।

Views: 50

Advertisements

Leave a Reply