बीएसए के निर्विरोध निर्वाचन पर शिक्षकों में हर्ष
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के लिए सम्पन्न चुनाव में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल कौस्तुभ सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं गाज़ीपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हेमंत राव को निर्विरोध प्रदेश कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया।
हेमंत राव की इस कामयाबी पर विभागीय अधिकारियों व अध्यापकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री राव के निर्विरोध निर्वाचन को जनपद गाजीपुर के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने हेमंत राव को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि राव जी का प्रदेश समिति में निर्विरोध चुना जाना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव व कार्यशैली से प्रदेश स्तर पर शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित होगी।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 22 जून 2025 को राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया है। इस आयोजन में प्रदेश भर के शिक्षाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
Views: 60









