प्रशिक्षु आरक्षियों को कप्तान ने सिखाया अनुशासन का पाठ
गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा जॉइंट ट्रेनिंग कोर्स प्रशिक्षण हेतु आए नवचयनित आरक्षियों की पुलिस लाइन स्थित परेड़ ग्राउण्ड में गणना ली गई।
अपने सम्बोधन में उन्होंने नवचयनित आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने हेतु, वर्दी, मेस एवं अन्य आदि के अनुशासन नियमों व सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स और बुनियादी सुविधाओं की समस्या जानी व सम्बंधित अधिकारी को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर ,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, समस्त प्रशिक्षकगण व अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Views: 73
Advertisements









