सघन चेकिंग अभियान में दस वाहन सीज 

गाज़ीपुर। भांवरकोल बलिया सड़क मार्ग पर ओवर लोड वाहनों के अवागमन की शिकायतों पर कार्रवाई हेतु संयुक्त प्रशासनिक टीम ने 19/20 जून की मध्य रात्रि में सघन चेकिंग की।


     संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, परिवहन विभाग के पीटीओ गाजीपुर, खनन अधिकारी गाजीपुर के साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुहम्मदाबाद मय पुलिस बल शामिल रहे। टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में कुल दस वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी।

        अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ओवरलोडिंग पर कठोर कार्यवाही हेतु भविष्य में भी इस प्रकार औचक चेकिंग की जायेगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Views: 57

Advertisements

Leave a Reply