माफिया सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी की इनामियां पत्नी का बैंक लाकर फ्रीज
गाजीपुर। पुलिस द्वारा आईएस -191 गैंग के पूर्व सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी की पचास हजार की इनामियां पत्नी आफ्सा अंसारी के बैंक खाते से सम्बन्धित बैंक लॉकर को फ्रीज किया गया है।
शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20 जून को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली, गाजीपुर पर पंजीकृत धोखाधड़ी और अन्य सम्बंधित धाराओं व गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता व वर्तमान में पुरस्कार घोषित, फरार अपराधी आफ्सा अंसारी का बैंक खाता स0 10223102494(स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा- यूपी सिविल सेक्रेट्रिएट लखनऊ) के बैंक-लॉकर को गोपनीय दस्तावेज होनें की संभावना पर फ्रीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गाजीपुर द्वारा इस प्रकरण पर तत्काल सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त खाते से सम्बन्धित बैंक-लॉकर को फ्रीज करनें हेतु नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा खाते से सम्बन्धित बैंक-लॉकर को तत्काल प्रभाव से फ्रीज कराया गया।
Views: 107









