ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक 

गाज़ीपुर। जमानियां-करण्डा गंगा पुल पर ओवर लोड वाहनों के अवागमन की शिकायतों पर कार्रवाई हेतु संयुक्त प्रशासनिक टीम ने बुधवार की मध्य रात्रि में सघन चेकिंग की।


        ओवर लोड वाहनों के नियंत्रण हेतु उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, परिवहन विभाग के पीटीओ गाजीपुर, खनन अधिकारी गाजीपुर की टीम ने अर्धरात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने दो वाहनों का चालान तथा एक वाहन को सीज किया। अधिकारियों का कहना था कि ओवर लोड वाहनों के संचालन पर रोक हेतु भविष्य में भी इस प्रकार औचक चेकिंग कर ओवरलोडिंग पर कठोर कार्यवाही की जायेगी । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करण्डा मय पुलिस बल भी मौजूद रहे। 

Views: 66

Advertisements

Leave a Reply