वाराणसी जोन पुलिस की अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज 

पहले मैच में जौनपुर ने चंदौली को पछाड़ा 


गाज़ीपुर। वाराणसी जोन पुलिस की 74वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष/महिला) वर्ष 2025 का शुभारंभ गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर द्वारा फुटबॉल को किक मार कर किया गया।          

              इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की नौ टीमें जनपद आजमगढ़, बलिया, मऊ, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर तथा गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ।

इस प्रतियोगिता का समापन 22 जून को होगा।

गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद जौनपुर व चंदौली की पुरूष टीमों के बीच हुआ जिसमें जनपद जौनपुर की टीम 6-0 से विजयी रही‌। वहीं दूसरा मैच  जनपद बलिया व मऊ के के बीच आरम्भ हुआ।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस गाज़ीपुर व अन्य समस्त टीमों के टीम मैनेजर उपस्थित रहे ।

Views: 85


Leave a Reply