वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण जारी

छह जून को 498 लाभार्थियों को मिला सहायक उपकरण 


गाज़ीपुर। राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा 1868 वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है।

    इसी क्रम में छह जून को आडिटोरियम हाल गाजीपुर में 498 लाभार्थियों को संबंधित सहायक उपकरण का वितरण किया गया है। शेष दिनांक 10 जून को विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में विकास खण्ड मुहम्मदाबाद, भावरकोल, मरदह, कासिमाबाद के 447 लाभार्थियों को, दिनांक 11 जून को विकास खण्ड जमानियां में विकास खण्ड जमानियां, भदौरा, रेवतीपुर के 313 लाभार्थियों, 12 जून को विकास खण्ड बाराचवर में बाराचवर के 610 लाभार्थियों को वितरण किया जायेगा।

     जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र वृद्धजनों से अनुरोध किया है कि शिविर में प्राप्त प्राप्ति रसीद एवं अपने मूल आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर पूर्वाह्न 09.30 बजे उपस्थित होने का कष्ट करें ताकि पात्र चयनित वृद्धजनों को उनसे संबंधित उपकरण प्राप्त कराया जा सकें।

Views: 144


Leave a Reply