आलाकत्ल संग दो हत्याभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
गाज़ीपुर । दिलदारनगर क्षेत्र के ग्राम उसिया में भूत प्रेत की बात को लेकर पड़ोसियों में जीतन यादव पुत्र रामजी यादव तथा उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। दौराने इलाज उसकी मौत होने पर उनके पिता ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
अभियुक्तों की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने पफमुकदमे से सम्बंधित से दो अभियुक्तों रणजीत यादव पुत्र फेरू यादव व लोरिक यादव पुत्र फेरू यादव निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला डेरा उसरा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को वायरलेस चौराहा ग्राम दिलदारनगर गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभियुक्त रणजीत यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा का बेंट को उसके घर से बरामद कर,आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार मय हमराह थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर रहे।
Views: 113








