चोरी के टायर व रिंग संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहनों से चोरी के चार चक्का रिंग टायर सहित बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई अपराधिक मामले वर्षों पहले से दर्ज हैं।
बताया गया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक मय हमराह द्वारा शनिवार को संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना पर पंजीकृत चोरी के मुकदमें के वांछित अभियुक्त लल्लू सिंह उर्फ विमलेश सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मनिहारी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को उसरगाँव थाना जंगीपुर से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से वाहनों के चार टायर मय रिंग बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी व उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक मय हमराह थाना जंगीपुर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 551









