पक्की पैमाइश के बाद अपने पुश्तैनी जमीन पर काबिज हुआ परिवार 

मऊ। प्रशासन की सक्रियता से, पट्टीदारों के बीच चल रहा पुराना जमीनी विवाद आखिरकार पक्की पैमाइश के बाद समाप्त हो गया। इससे पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली।


        यह कार्रवाई मधुबन तहसील के दोहरी घाट थानान्तर्गत रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला कसैला के कोटिया मौजा में सम्पन्न हुई। संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल तथा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से वृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर विवाद को खत्म कराया गया।

         बताया गया कि बेला कसैला ग्राम पंचायत के कोटिया पुरवा निवासी स्व. पारस नाथ उपाध्याय के तीन बेटे सत्यनारायण उपाध्याय (55वर्ष), स्व. जगत नारायण उपाध्याय की विधवा पत्नी श्रीमती कुंकुम उपाध्याय (46वर्ष) और हरिनारायण उपाध्याय (42वर्ष) गांव में रहते हैं। इसमें सत्यनारायण उपाध्याय पैर से विकलांग हैं। विधवा कुंकुम उपाध्याय अपने जेठ और देवर के साथ एक बेटी और एक बेटा के साथ संयुक्त रूप से रहती हैं। इनका गांव में घर के पास 93 कड़ी का पुस्तैनी  रकबा है जिसका चक नं4और खाता संख्या 12 है। जिस पर सरकस पड़ोसी किसी भी कृषि कार्य या निर्माण कार्य को नहीं होने देते थे।

           इस संबंध में पीड़ित सत्यनारायण उपाध्याय द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए  तहसील प्रशासन एवं राजस्व विभाग को अनेकों प्रार्थना पत्र दिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा पक्की पैमाईश कराकर विवाद को हल करने का प्रयास किया गया लेकिन विरोधी पक्ष मानने को तैयार नहीं रहे।  

     अन्ततः गत महीने उप जिलाधिकारी मधुबन  के आदेश के मद्देनजर राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पक्की पैमाईश करते हुए सीमांकन कार्य कराने के साथ ही पत्थरगड़ी एवं सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कराया गया। मामला समाप्त होने पर सत्यनारायण उपाध्याय ने बताया कि अपने पुस्तैनी रकबा पर काबिज होने के लिए वे कई सालों से तहसील का चक्कर काट रहे थे। विपक्षियों के येन-केन प्रकारेण अनाधिकार चेष्टा के बावजूद मुझ असहाय के साथ न्याय संगत निर्णय लेते हुए राजस्व कर्मियों द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही की गयी जिससे मुझे मेरा हक मिल सका है। इस मौके पर राणा प्रताप चौबे, भानु प्रताप चौहान, गौरीशंकर पाण्डेय, लालसा उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, शेषनाथ उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, त्रिभुवन उपाध्याय, शैलेंद्र उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, कुसुम उपाध्याय, कमला उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, छोटू उपाध्याय के साथ ही साथ राजस्व निरीक्षक प्रभाकर उपाध्याय, लेखपाल दिनेश शाह,  विजयकांत द्विवेदी, चौकी प्रभारी रसूलपुर एवं  पुलिस जवान सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

Views: 205

Advertisements

Leave a Reply