विश्व पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों लोगों को बांटे गये पौधे
भारत विकास परिषद के सदस्यों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा गाजीपुर की महिला मातृशक्ति द्वारा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण सुरक्षा हेतु मातृशक्ति को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही परिसर में कई पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महिला संयोजिका अनीता तिवारी ,कोषाध्यक्ष सिंधु सीता पाण्डेय, अंजना राय ,संगीता केसरी, निरुपमा उपाध्याय, मोहिनी श्रीवास्तव ,माधुरी यादव आदि उपस्थित रही।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में समाजिक संगठन सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में पर्यावरण सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ राम ने की। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास संस्थान के मुख्य सलाहकार मनोज तिवारी रहे।
कार्यक्रम के संचालक हिमांशु मौर्य ने जन सामान्य के संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 48ए और 51ए का जिक्र करते हुए पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अलसर पर वन विभाग के रेंजर राम अवध यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की ज़िम्मेदारी ली। सौहार्द एवं बंधुत्व मंच ने सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और बच्चों को पौधे वितरित कर उनसे उनका रोपण करने और वातावरण को शुद्ध बनाने में मदद की अपील की।
कार्यक्रम में नज्मुस साकिब, आमिर सिद्दिकी, शबा, विकास कुमार इंजिनियर, दिनेश कुमार, कमाल अंसारी, प्रदीप मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, निखिल आनंद, बिस्वजीत कुमार, विकास कुमार, अंकित गुप्ता, राकेश कुशवाहा, रामअवतार मौर्या,जावेद आलम, वतन चौहान, इंद्रजीत कुमार, श्यामसुंदर, आकाश भारद्वाज,सुनील राजभर,सहित सैकड़ों महिला एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 97









